आईआईटी और एनआईटी में नए युग के कोर्स: क्वांटम कंप्यूटिंग और ग्रीन टेक्नोलॉजी में शुरू होंगे नए बीटेक प्रोग्राम
भविष्य के उद्योगों की मांग को देखते हुए उच्च शिक्षा परिषद ने पाठ्यक्रम में बड़े बदलावों को हरी झंडी दी। जेईई एडवांस्ड के जरिए होगा प्रवेश।
देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIT) ने शैक्षणिक सत्र 2027 से क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबल एनर्जी में नए स्नातक डिग्री कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन पाठ्यक्रमों को वैश्विक तकनीकी कंपनियों के सहयोग से तैयार किया गया है ताकि छात्रों को अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और वैश्विक इंटर्नशिप का सीधा लाभ मिल सके।
इस खबर में कोई तथ्यात्मक गलती मिली? सुधार का अनुरोध भेजें
मूल लेख: https://www.gt24x7bharat.in/shiksha/iits-nits-introduce-quantum-computing-green-tech-programs
अपनी बात रखें
विषय पर चर्चा करें। निजी जानकारी, अपमान और असत्य आरोप से बचें। टिप्पणियां समीक्षा के बाद दिखाई जाती हैं।